पटना, दिसम्बर 29 -- बदमाशों ने दो कार से नकदी और लैपटॉप से भरे बैग उड़ा लिये। दीघा थाना क्षेत्र के दीघा हाट और कोतवाली स्थित सोमनंदन तिराहा के समीप घटना घटी। मामले में पीड़ितों की शिकायत पर दीघा और कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपितों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। राजीव नगर के शक्तिपुरम कॉलोनी रोड निवासी शशिकांत सिंह 26 दिसंबर को एसयूवी से घर से दीघा के रास्ते पाटलिपुत्र रेल परिसर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब एक बजे दीघा हाट के पास एक शख्स ने उन्हें गाड़ी से मोबिल गिरने का इशारा किया। शंका होने पर शशिकांत सिंह नीचे उतरकर बोनट खोल कर कार की जांच करने लगे। इसी बीच बदमाशों ने उनकी कार में रखा बैग गायब कर दिया। बैग में 34 हजार, एप्पल का लैपटॉप व महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। अन्य घटना कोतवाली था...