कौशाम्बी, मार्च 22 -- कसेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। चरवा थाने के जानकीपुर गांव के समीप शुक्रवार रात बाइक सवार पांच बदमाशों ने तमंचा सटाकर युवक के साथ लूटपाट की। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए मौके से फरार हो गए। कमालपुर मजरा जलालपुर शाना गांव निवासी प्रदीप कुमार पुत्र राधेश्याम तिवारी किसानी करते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात उनकी बेटी की अचानक तबियत खराब हो गई। वह पिपरी थाने के चायल कस्बा उसके लिए दवा लेने के लिए गए थे। दवा लेकर वह बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान गुंगवा का बाग के समीप से बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनका पीछा कर लिया। जानकीपुर गांव के बाहर ही सड़क पर पहले से बाइक सवार दो बदमाश मौजूद थे। प्रदीप के वहां पहुंचने से पहले ही उन्होंने सड़क पर अपनी बाइक को खड़ी कर दिया। प्रदीप के रुकते ही पांचों बदमाशों ने तमंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.