बागपत, मई 5 -- बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर यूपीसीडा के मुख्य गेट के पास शनिवार रात बाइक सवार बदमाशों ने ट्रक चालक से लूटपाट का प्रयास किया। बदमाशों ने ट्रक रुकवाकर चालक से लूटपाट की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने उसे हमला कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बागपत के औद्योगिक क्षेत्र में एक बर्फ फैक्ट्री है। आईस फैक्ट्री के संचालक गोविंद शर्मा ने बताया कि शनिवार रात ट्रक चालक हजारी प्रसाद बर्फ लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुआ। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर यूपीसीडा के मुख्य गेट के पास बाइक सवार बदमाशों ने ट्रक को रुकवा लिया। बदमाशों ने चालक हजारी प्रसाद के साथ लूटपाट का प्रयास किया। उसने विरोध किया तो बदमाशों ने हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। ट्रक चालक हज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.