रांची, मई 19 -- रांची। धुर्वा सेक्टर टू के रहने वाले नीरज कुमार के घर में घुसकर बदमाशों ने तोड़फोड़ और लूटपाट की। उनकी मां के साथ बदसलूकी भी की। घटना शनिवार की है। इस संबंध में नीरज ने संजीव उपाध्याय, राजीव उपाध्याय, धीरज, मनीष, भानू और बिट्टू के खिलाफ जगन्नाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। नीरज ने पुलिस को बताया कि शनिवार को दिन के ग्यारह बजे आरोपी अपने साथियों के साथ उनके घर पहुंचे। सभी हथियार और तलवार के साथ थे। उनकी मां के साथ गाली-गलौज की। इस दौरान टेबुल पर रखे 22 हजार नगदी लेकर चले गए। जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद वह अपनी मां के साथ थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस जांच में जुट गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.