मधुबनी, अप्रैल 5 -- लौकही। लौकहा थाना क्षेत्र के मझौड़ा के निकट शुक्रवार की रात्रि को गश्ती के क्रम में एस एस बी के एक जवान को कुछ बदमाशों ने गोली मार जख्मी कर दिया। जख्मी जवान की पहचान लौकहा एस एस बी कैम्प के मुकेश कुमार यादव के रूप में की गई है। चर्चा है कि जवान गश्ती के क्रम में आशंका होने पर बदमाशों का पीछा कर रहा था। इसी क्रम में यह हादसा हुआ। जख्मी जवान को खुटौना सीएचसी ले गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया गया। गोली जवान के दाहिने पैर में लगने की सूचना है।घटना की बाबत समाचार प्रेषण तक अधिकारियों का पक्ष नहीं मिल सका। चर्चा है कि इस मामले में पुलिस एक बदमाश को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.