हाजीपुर, जनवरी 22 -- राघोपुर,संवाद सूत्र। जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर पश्चिमी पंचायत में बीते मंगलवार की रात्रि में खेत में लगा फसल की रखवाली कर रहे किसान को बदमाशों ने देसी कट्टा भिड़ाकर तीन हजार रुपए एवं सोने का हनुमानी छीन लिया। और खेतों में लगा आलू, मकई, गेहूं की फसल को काटकर बर्बाद कर दिया। बदमाशों द्वारा रवि के फसल बर्बाद किए जाने से किसान को करीब 50 हजार रुपए की नुकसान हुई है। पीड़ित किसान पहाड़पुर पश्चिमी पंचायत निवासी रामराज चौधरी पिता स्व.लाला चौधरी ने बुधवार को फसल काटकर बर्बाद करने वाले बदमाशों के खिलाफ जुड़ावनपुर थाने में एफआईआर दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। जिसमें पहाड़पुर निवासी सुरेश चौधरी,राजदेव चौधरी, विजय चौधरी, अरविंद चौधरी, उमेश चौधरी, राजरूप चौधरी, राकेश चौधरी समेत 07 लोगों को नामजद एवं 25 से 30 अज्ञात लोगो...