फिरोजाबाद, फरवरी 15 -- थाना क्षेत्र के गांव उवटी के पास शिकोहाबाद से वापस अपने घर जा रहे एक कार सवार युवक से दूसरी कार सवार बदमाशों ने मारपीट की। पांच हजार रुपए, मोबाइल एवं जंजीर की लूट कर ली। मारपीट एवं लूट की घटना से अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित ने रविवार को थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लाखन सिंह पुत्र प्रेमपाल निवासी नगला जवाहर शनिवार की रात दस बजे अपनी कार से अपने गांव नगला जवाहर जा रहा था। जब उसकी कार उवटी तिराहा के पास पहुंची। सामने से आती हुई अर्टिगा कार सवार लोगों ने साइड मांगने को लेकर ओवरटेक करते हुए उसकी गाड़ी को रोक लिया। कार सवार बदमाश कार से बाहर आ गए तथा युवक के साथ गाली-गलौज करने लगे। जब पीड़ित ने गाली गलौज का विरोध किया तो कार सवारों ने पीड़ित को कार से उतार उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। आरोप...