फतेहपुर, सितम्बर 2 -- मलवा। थाना क्षेत्र के आदमपुर गंगा घाट किनारे स्थित मौनी बाबा आश्रम में रविवार दे रात चोरी के इरादे से धावा बोला। विरोध करने पर आश्रम के पुजारी को लहुलुहान कर दिया। किसी तरह पुजारी ने जान बचाने के लिये गंगा नदी में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने पुजारी को गंभीर हालत में बाहर निकाला। जिला अस्पताल ले गए। जहां से हालत नाजुक होने पर कानपुर हैलेट के लिये रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आदमपुर गंगा घाट किनारे मौनी बाबा आश्रम है। यहां करीब चार वर्ष से 62 वर्षीय भोला लोधी निवासी दनियालपुर कमालीपुर थाना थरियांव रहते हैं। रात को खाना खाकर पुजारी आश्रम में लेटे थे। देर रात करीब 11 बजे बदमाशों ने आश्रम में धावा बोल दिया। पुजारी ने नींद खुल जाने पर बदमाशों का विरोध किया तो उन्होंने पुजारी के सिर और चेहरे पर ईंट व डं...