संवाददाता, फरवरी 26 -- CM Yogi Adityanath News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विश्व के सबसे बड़े आयोजन प्रयागराज महाकुंभ के आखिरी स्नान पर्व (महाशिव रात्रि) पर आज तड़के से ही ऑनलाइन निगरानी करते रहे। इसके साथ ही देवाधिदेव महादेव की आराधना के इस विशेष पर्व पर आनुष्ठानिक व्यस्तताओं के बावजूद उन्होंने बुधवार सुबह जनता दर्शन में आए लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान वहां मौजूद अफसरों से उन्‍होंने दो टूक कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान शीघ्रता से कराएं। आम लोगों को सताने, धमकाने और संपत्तियों पर कब्जा करने वाले बदमाशों को कानूनी ढंग से सबक सिखाया जाए। इसमें किसी भी तरह की शिथिलता या लापरवाही नहीं होनी चाहिए। हर समस्या का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और संतुष्टिपरक होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की हर पीड़ा का निवारण सरकार की ...