आगरा, फरवरी 20 -- आमतौर पर बदमाश किसी का अपहरण कर फिरौती वसूलते हैं, लेकिन आगरा के शाहगंज थाने में पुलिस पर एक व्यक्ति को अवैध रूप से हिरासत में लेकर वसूली करने का गंभीर आरोप लगा है। हैरानी की बात यह है कि इस घूसखोरी के खेल में डिजिटल इंडिया का उपयोग करते हुए रकम 'ऑनलाइन' ट्रांसफर करवाई गई। मामला डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास तक पहुंचने के बाद अब पूरे थाने की कार्यप्रणाली पर जांच की तलवार लटक गई है।क्या है पूरा विवाद? पीड़ित रईस खान, जो सराय ख्वाजा (शाहगंज) का निवासी है, उसने साल 2021 में करीब दस लाख रुपये जमा कर एक जेसीबी फाइनेंस कराई थी। रईस के मुताबिक, उसकी मासिक किश्त 74 हजार रुपये थी। कुछ समय पहले एक हादसे में घायल होने के कारण वह पिछले सात महीनों से किश्त जमा नहीं कर सका था। इसके बाद फाइनेंस कंपनी के कारिंदों ने उसे प्रताड़ित करना शुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.