गोपालगंज, जनवरी 29 -- गोपालगंज, हमारे प्रतिनिधि। जिला उत्पाद विभाग की टीम ने मांझागढ़ थाना क्षेत्र के बथुआ महुआ टोला गांव में गुरुवार को छापेमारी कर 301 लीटर शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। शराब तस्कर के घर के एक कमरे से बरामद की गई। जिसे उत्पाद विभाग की टीम ने मौके पर सील कर दिया।गिरफ्तार तस्कर की पहचान इसी गांव के हरिचरण प्रसाद यादव के रूप में हुई है। उसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि बथुआ महुंआ टोला गांव में खुलेआम शराब की बिक्री की जा रही है। पूछताछ के दौरान तस्कर ने उत्तर प्रदेश से शराब मंगाकर गांव में बेचने की बात स्वीकार की है। इधर, उत्पाद विभाग की टीम ने यूपी-बिहार बॉर्डर स्थित भिंगारी चेकपोस्ट के समीप से 68 बोतल शरा...