हरदोई, जनवरी 2 -- पिहानी। थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को बथुआ बीनने गई एक बच्ची से युवक ने रेप का प्रयास किया। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक गांव निवासी महिला ने अकोहरा गांव के मुनेंद्र पर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि उसकी आठ वर्षीय बेटी पड़ोसी लड़की के साथ गुरुवार की दोपहर करीब तीन बजे खेतों पर बथुआ बीनने गई थी। तभी वहां पर आरोपी उसकी बेटी को खेत मे खींच ले गया और रेप का प्रयास करने लगा। उसके चीखने पर आसपास लोग जमा हो गए तो युवक भाग निकला। पित युवक की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...