अररिया, फरवरी 11 -- बथनाहा, एक संवाददाता। बथनाहा में सोमवार को 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बथनाहा तथा समस्त बाह्य सीमा चौकियों में कांस्टेबल से सीनियर कांस्टेबल पदोन्नति पर बैच अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रक मुख्यालय स.सी.ब.पूर्णियां के उप-महानिरीक्षक राजेश टिक्कू एवं 56वीं वाहिनी के कमांडेंट शाश्वत कुमार (भापुसे) ने पदोन्नत कार्मिकों को रैंक अलंकृत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अधिकारियों ने कहा कि यह पदोन्नति कार्मिकों की निष्ठा, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है। समारोह के दौरान सहकर्मियों ने पदोन्नत जवानों को बधाई दी और उत्साह का माहौल बना रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.