अररिया, जनवरी 14 -- बथनाहा, एक संवाददाता। 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा की ओर से और कमांडेंट शाश्वत कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में मंगलवार को चिल्ड्रेन पार्क में लोहड़ी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें वाहिनी मुख्यालय व संयुक्त अस्पताल बथनाहा के अधिकारी, बल कार्मिक, परिवारजन व बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं बुधवार को पोंगल, बिहू सहित अन्य पारंपरिक पर्वों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गौ पूजन से हुई, इसके बाद पतंगबाजी उत्सव व खिचड़ी, चूड़ा-दही के साथ सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप-महानिरीक्षक (चिकित्सा) विवेक कुमार माथुर सहित वाहिनी के वरिष्ठ अधिकारी, बल कार्मिक एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...