फतेहपुर, दिसम्बर 24 -- फतेहपुर। ललौली थाना के मेवली गांव में बतख न देने पर पालक के सीने में मंगलवार देर रात दबंगों ने गोली मार दी और फरार हो गए। साथियों ने गोली चलने की आवाज सुनी तो शोर मचाया। घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। प्रतापगढ़ के दमदम थाना रानीगंज निवासी महेश सोनकर अपने साथियों सहित करीब 15 दिन पूर्व बतखें लेकर मेवली गांव आए हुए थे। यहीं एक तालाब किनारे बतखों को रखे हुए हैं। बताया जा रहा है कि गांव निवासी कुछ लोगों ने मंगलवार दोपहर महेश ने बतख खाने के लिए मांगी। जिस पर महेश ने देने से इंकार कर दिया। इसी में गाली गलौज हो गई। देर रात करीब 12 बजे कुछ लोग महेश सोनकर के ठिकाने पर पहुंचे और बाएं कंधे के नीचे सीने में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर साथ में मौजूद लोगों की नींद खुली शोर मचाया तब तक हमलवार फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.