घाटशिला, जून 12 -- पोटका। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के अंतर्गत गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय में 55 महिलाओं के बीच बतख चूजा का वितरण किया गया। बतख चूजा वितरण का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि विधायक संजीव सरदार ने किया। मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार राज्य के लोगों पशुधन पालकर आत्मनिर्भर बनाने हेतु प्रयासरत हैं। इसके लिए अनुदान पर गाय,बकरी,मुर्गी व बतख चूजा का वितरण किया जा रहा है। महिलाओं के लिए यह स्वर्णिम मौका है। आप पशुधन पाले और स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर बनें। उन्होंने कहा वित्तीय वर्ष 2024-25 में 250 यूनिट बतख चूजा की स्वीकृति दी गई है। इस अवसर पर बीडीओ अरुण कुमार मुंडा,सीओ निकीता बाला, पशुपालन पदाधिकारी डा.अशोक कुमार, थाना प्रभारी मनोज कुमार मुर्मू, राजकुमार साव सहित महिला लाभूक उपस्थित थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.