मुजफ्फरपुर, मार्च 21 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मुजफ्फरपुर कोर्ट में शुक्रवार को परिवाद दायर किया गया है। कांटी थाना क्षेत्र के सरमस्तपुर निवासी सूरज कुमार ने सीजेएम की कोर्ट में परिवाद दायर किया है। कोर्ट मामले की सुनवाई के लिए 28 मार्च की तारीख तय की है। परिवाद में कहा गया है कि 20 मार्च को पटना स्थित रेल परिसर में एक आयोजन के दौरान राष्ट्रगान गाया जा रहा था। तभी मौके पर उपस्थित सीएम दूसरे लोगों को व्यवधान डाल रहे थे। जो राष्ट्रगान सम्मान अपमान निवारण अधिनियम की धारा 1971 का उल्लंघन है। इसे लेकर सूरत कुमार की ओर से अधिवक्ता अरविंद कुमार गुप्ता ने परिवाद दाखिल किया है। वहीं इस मामले पर विपक्ष पूरी तरह नीतीश कुमार पर हमलावर है। राजद की ओर से राष्ट्रगान के अपमान के विरोध में शनिवार को सभी जिला मुख्यालयों में पुतला दहन का आयोजन किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.