गढ़वा, अप्रैल 19 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। गर्मी के दस्तक के साथ ही जिलेभर में अगलगी की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। अग्निशम विभाग में संसाधनों की कमी के कारण अगलगी की घटनाओं का खमियाजा लोगों को उठाना पड़ रहा है। समय पर अगलगी की घटनाओं पर काबू नहीं पाने के कारण कई परिवार अबतक बेघर हो गए हैं। लाखों का नुकसान लोगों को उठाना पड़ता है। अगलगी की घटनाएं शहर में हो या गांव में लोग राहत के लिए अग्निशमन केंद्र पर आश्रित रहते हैं। छोटी-बड़ी भी आगजनी की घटना में लोग दमकल वाहन ही खोजते हैं। वर्ष 2025 में पिछले करीब चार महीने कुल 24 अगलगी की घटनाएं हो चुकी हैं। सिर्फ मार्च महीने में 16 अगलगी की घटनाएं घटी हैं। उसके बाद भी जरूरी संसाधन की कमी के कारण लोगों को ससमय समुचित लाभ नहीं मिल पाता। राज्य सरकार की ओर से अग्निशमन केंद्र में वाहन की व्यवस्था तो की गई है मगर...