प्रयागराज, अगस्त 3 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। गंगा-यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, लेकिन बाढ़ से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। फाफामऊ और छतनाग में रविवार शाम गंगा का जलस्तर तीन सेमी और नैनी में यमुना का जलस्तर ढाई सेमी सेमी प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा था। हालांकि सुबह गंगा-यमुना में क्रमश: चार-चार सेमी प्रति घंटा वृद्धि हो रही थी। औरैया, कालपी, हमीरपुर में यमुना का जलस्तर घटने से प्रयागराज में राहत की उम्मीद बढ़ी है। सिंचाई विभाग बाढ़ प्रखंड के कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार यमुना के प्रवाह क्षेत्र में अब बारिश नहीं होती तो सोमवार से प्रयागराजवासियों को बाढ़ से राहत मिल सकती है। औरैया, काल्पी, हमीरपुर और चिल्लाघाट में खतरे का निशान पार कर चुकी यमुना का जलस्तर शनिवार को स्थिर हो गया था। रविवार सुबह यमुना के चारों केंद्रों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.