शामली, जुलाई 15 -- दिन पर दिन कांवडियों का कारवां बढ़ता जा रहा है। कांवड़ मार्ग पर शिवभक्त बम भोले के जयकारे लगा आगे बढ़ रहे है। कांवड़ियों की संख्या बढ़ने के साथ ही पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद हो गया है। सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए कांवड़ मार्ग पर हर पांच सौ मीटर की दूरी पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सोमवार को शहर के अंदर भी दो स्थानों पर रूट वन वे कर दिया गया है। इस ही तहसील बाइपास से शहर के अंदर बाहरी हल्के वाहनों को भी रिंग रोड़ से गुजारा जा रहा है। सावन मास के चार दिन बीत गए है। सावन के पहले सोमवार को एकाएक कावंडियों की संख्या बढ़ गयी है। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। 1200 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। कांवड़ मार्ग पर पांच सौ मीटर की दूरी पर पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा तीन कंपनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.