रांची, मार्च 24 -- पिपरवार, संवाददाता। पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र के बचरा साइडिंग में कार्यरत असंगठित मजदूरों ने बढ़े हुए वेतन के भुगतान की मांग को लेकर नौ घंटे तक कामकाज बंद रखा। मजदूरों का कहना था कि पिछले आंदोलन के दौरान संगम विहार क्लब में हुए समझौते के तहत वेतन वृद्धि तय हुई थी, लेकिन कंपनी इसका भुगतान नहीं कर रही। जब तक वेतन भुगतान नहीं होगा, तब तक काम बंद रहेगा। कामकाज ठप होने की सूचना पर सीएचपी परियोजना पदाधिकारी पीके सिंह, मैनेजर बिशप नाथ, एरिया सिक्योरिटी ऑफिसर हेमचंद महतो और आनंद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और मजदूरों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे लिखित आश्वासन की मांग पर अड़े रहे। इधर शाम को हुई त्रिपक्षीय वार्ता में प्रबंधन और कंपनी ने दो अप्रैल तक वेतन भुगतान का लिखित आश्वासन दिया, जिसके बाद मजदूर माने और काम फिर से शुरू हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.