संतकबीरनगर, मार्च 23 -- हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। बेलहर क्षेत्र के लोहरसन के रहने वाले एक फर्म के प्रोपराइटर ने छोटे व्यापारियों से ही नहीं तमाम किसानों से गल्ला लेकर भुगतान नहीं किया। भुगतान नहीं पाने वाले परेशान पीड़ित कई बार एसपी और एएसपी से मिलकर फरियाद किए। आखिरकार फर्म के प्रोपराइटर आरोपी बाप-बेटे समेत चार पर केस दर्ज हुआ। जैसे-जैसे पुलिस के जांच का दायरा बढ़ेगा,वैसे-वैसे नए-नए तथ्य उजागर होंगे और इसमें शामिल और भी चेहरे बेनकाब होंगे। लोहरसन के जय अंबे ट्रेडर्स के प्रोपराइटर आशीष गुप्ता और उनके पिता अशोक गुप्ता पर छोटे व्यापारियों और किसानों के गेहूं को खरीदने के बाद भुगतान नहीं करने की शिकायत एसपी से लेकर एएसपी तक लगातार पहुंच रही थी। एसपी ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए सीओ मेंहदावल सर्व दमन सिंह से प्रारंभिक जांच कराई। सीओ की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.