सिद्धार्थ, मार्च 18 -- बढ़नी, हिन्दुस्तान संवाद। एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार की सुबह स्मैक का धंधा करने वाले एक युवक को रेलवे क्रासिंग कल्लन डीहवा रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से 6.44 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। उसके खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई की है। एसएसबी 50वी वाहिनी बढ़नी प्रभारी सहायक कमांडेंट दीपक चंद व पुलिस चौकी प्रभारी बढ़नी अमला यादव की अगुवाई में जवानों ने सूचना के आधार पर मंगलवार सुबह बढ़नी रेलवे क्रासिंग कल्लन डीहवा रोड के पास से एक युवक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के पास से 6.44 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी की पहचान विनय कुमार अग्रवाल पुत्र बद्री प्रसाद अग्रवाल निवासी वार्ड नंबर 10 गोला बाजार बढ़नी थाना ढेबरुआ के रूप में हुई। एसएसबी 50वीं वाहिनी बढ़नी के प्रभारी सहायक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.