गोरखपुर, अप्रैल 22 -- गोरखपुर। जंक्शन पर चल रह ब्लॉक के चलते पूर्व में निरस्त की गई दो जोड़ी मेमू ट्रेनों का संचलन बहाल कर दिया गया है। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है। -75118/75117 बढ़नी-गोरखपुर-बढ़नी डेमू का संचलन 23 अप्रैल से 06 मई,2025 तक बढ़नी से नकहा जंगल के मध्य बहाल कर दिया गया है। ये ट्रेन नकहा जंगल से गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी। -75107/75108 नकहा जंगल-गोण्डा-नकहा जंगल डेमू का संचलन 23 अप्रैल से 06 मई,2025 तक बढ़नी से गोण्डा के मध्य बहाल कर दिया गया है। यह ये ट्रेन नकहा जंगल से बढ़नी के बीच निरस्त रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.