सिमडेगा, नवम्बर 29 -- सिमडेगा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में इन दिनों ठंड पड़ रही है। ठंड के कारण शाम होते ही शहर के सड़कों में सन्नाटा पसरने लगा है। लोगों को ठंड से निजात दिलाने के लिए डीसी कंचन सिंह के निर्देश पर चौक-चौराहों में अलाव की व्यवस्था की गई। शहरी क्षेत्र के महावीर चौक, बस स्टैंड, प्रिंस चौक, झूलन सिंह चौक, नीचे बाजार, भट्ठीटोली, ईदगाह मुहल्ला, खैरनटोली में अलाव की व्यवस्था की गई है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित प्रखंड मुख्यालयों में भी प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था की गई है। शुक्रवार को शहर के कुछ स्थानों पर ही अलाव जलाते हुए पाया गया। हालांकि कई स्थानों में आग ताप रहे लोगों ने बताया कि उन्होंने स्वयं अलाव की व्यवस्था की है। शहर में गरीबों के लिए बनाए गए हैं रैन बसेरा और एक आश्रय गृह इधर सिमडेगा शहरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.