जमशेदपुर, जनवरी 20 -- जमशेदपुर में तेजी से बढ़ते अपराध, नशाखोरी और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। हत्या, चोरी, छिनतई, अपहरण, गौ-तस्करी, रंगदारी और नशे के बढ़ते कारोबार से शहरवासियों में भय का माहौल है। इन मुद्दों को लेकर सोमवार को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा अंतर्गत छह थाना क्षेत्रों में भाजपा मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने संबंधित थाना प्रभारियों को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र ठोस कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में सीतारामडेरा, गोलमुरी, बारीडीह, साकची पूर्वी, बिरसानगर और बर्मामाइंस थाना क्षेत्रों में गिरती विधि-व्यवस्था, नशे के अवैध कारोबार और बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर गहरी चिंता जताई गई। भाजपा नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द ही जनसमस्याओं के समाधान की दिशा म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.