पटना, दिसम्बर 8 -- राजधानी पटना में बढ़ती ठंड के बीच सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है। इस मामले में पटना के जिला शिक्षा पदाधिकारी की ओर से सोमवार को आदेश जारी कर दिया गया है। जिसमें कहा गया है कि गिरते पारा और शीतलहर के मद्देनजर ये फैसला लिया गया है। ताकि बच्चों के स्वास्थ्य पर कोई असर न पड़े। स्कूलों में अब पहली क्लास सुबह 8 बजे से पहले नहीं लगेगी। मंगलवार से ही इसे लागू कराने के लिए सभी सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और निजी विद्यालयों के संचालकों को आदेश की प्रति भेजकर समय में बदलाव का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। पटना सहित प्रदेश में 15 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। इससे विशेषकर सुबह और शाम में ठंड का एहसास हो रहा है। राज्य में अगले दो-तीन दिनों तक सुबह के समय कोहरा छाने के आसार ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.