लखीसराय, मई 19 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर में हाल के दिनों में हो रही आपराधिक घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से शहर भर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की जांच रविवार से शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार शहर में लगाए गए कई तीसरी आंख यानी सीसीटीवी कैमरे लंबे समय से खराब पड हैं, जिससे अपराधियों पर निगरानी रखना मुश्किल हो गया है। एसपी अजय कुमार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी टीम और विद्युत विभाग के कर्मियों को सभी कैमरों की समुचित जांच और मरम्मत का निर्देश दिया है। उनके आदेश के बाद शहर के अलग-अलग हिस्सों में टीमों ने पहुंचकर कैमरों की तकनीकी जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान न केवल कैमरों की कार्यप्रणाली को देखा जा रहा है, बल्कि बिजली आपूर्ति, वायरिंग और नेटवर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.