कोडरमा, मई 13 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस मापा गया। गरमी का आलम यह है सड़कों पर हीं सुबह 8 बजते हीं तेज धूप हो जाती, जिससे बाहर निकलना हीं मुश्किल हो जाता है और देखते हीं देखते दोपहर 12 बजे से लू के रूप में गर्म हवाएं चलने लगती है, जिससे पूरा शरीर जलने का एहसास होने लगता है। दुपहिया वाहन चालक माथे हेल्मेट, गमछा व महिलाएं पूरे चेहरे को ढककर चल रही हैं। दोपहर 12 बजते-बजते सड़कों पर सन्नाटा सा छा जाता है। गर्मी से सबसे ज्यादा परेशानी दिहाड़ी मजदूरों को हो रही है। वहीं दूसरी ओर गर्मी के कारण शहर के क्षेत्रों में पेयजल का संकट उत्पन्न हो गया है। कई चापाकल खराब हैं, तो कई के जलस्तर नीचे जाने से चापाकल हांफ रहे हैं। शीतल पेय व मौस...