गंगापार, नवम्बर 1 -- जनता को सुविधा पहुंचाने के लिए बड़ी-बड़ी बातें होती जरूर हैं लेकिन, यह सब आमजन मानस के लिए हवा हवाई साबित हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील मेजा के खीरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बड्डिहा में नाले पर पुलिया नहीं बन सकी है जिसके चलते, नाला पार करते समय राहगीरों को जान जोखिम में डालना पडता है।वही यदि थोड़ी सी भी सावधानी हटी तो जल बहाव के चलते लोग गिर जाते हैं। साइकिल और मोटरसाइकिल सवाल गिरने पर घायल हो जाते हैं।ग्रामीणों ने बताया कि, 10 से 15 वर्ष पूर्व नाला पर बनवाया गया रपटा बह गया हे। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि, जब तक पुलिया का निर्माण नहीं कराया जाएगा तब तक, क्षेत्रीय लोगों को समस्या से निजात मिल पाना मुश्किल है। वहीं चुनाव का समय आता है तो, जनता का प्रतिनिधित्व करने वाले जनप्रतिनिधि और उनके समर्थक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.