बागपत, सितम्बर 27 -- विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में दुर्गा वाहिनी यात्रा निकाली गई। जिसमें नारी शक्ति द्वारा भाग लिया गया। यात्रा नगर के शगुन फार्म हाउस से शुरू होकर मुख्य मार्ग से होकर गुजरी। विहिप दुर्गा वाहिनी ने शगुन फार्म हाउस में दुर्गा वाहिनी की महिलाओं ने दुर्गा चालीसा के पाठ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य वक्ता पिंकी पंवार ने बताया कि समाज में हिंदू समाज की बहन-बेटी को लव जिहाद का शिकार ने बनने दें। उसके बाद दुर्गा शक्ति यात्रा निकाली गई, जो शहर के मुख्य मार्गों से होकर गांधी रोड, नेहरू मूर्ति, बावली रोड से होकर शगुन फार्म हाउस पर ही सम्पन्न हुई। यात्रा का नगर में अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कार्यकम की अध्यक्षता डा.सुधा रानी, संचालन विभाग सह संयोजिका अन्नू पंवार ने किया। मुख्य अतिथि रेसलर विशाखा तोमर रही।...