मेरठ, फरवरी 26 -- मेरठ। गत 28 जनवरी को बड़ौत में जैन समाज के कार्यक्रम में हुए हादसे के मृत श्रद्धालुओं के परिजनों ने मंगलवार को विश्व श्रमण संस्कृति श्रीसंघ के राष्ट्रीय महामंत्री सुदीप जैन, सरधना विधायक अतुल प्रधान के साथ सपा सुप्रीमो व सांसद अखिलेश यादव से लखनऊ में मुलाकात की। अखिलेश यादव ने पार्टी की ओर से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख की आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की। सरधना विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर कुंभ हादसे के पीड़ितों को 25 लाख के स्थान पर 50 लाख का मुआवजा और उसके साथ-साथ बड़ौत हादसे के पीड़ितों को भी 50 लाख का मुआवजा दिए जाने का मुद्दा सदन में उठाएंगे। मुलाकात करने वाले पीड़ितों में अपनी माता कमलेश जैन व पिता सुरेश जैन को खोने वाले प्रेम जैन, माता उषा धमीजा को खोने वाले प्रिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.