प्रयागराज, जुलाई 13 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। गंगा के कछारी इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। नैनी में यमुना रविवार रात आठ बजे तक 10 सेमी और फाफामऊ व छतनाग में गंगा सात सेमी प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रही हैं। संगम का कछार लबालब होने के बाद अब गंगा बड़े हनुमान जी के द्वार पर दस्तक दे रही हैं। बक्शी बांध स्थित स्लूज गेट बंद कर दिया गया है। जलस्तर बढ़ता देख कछारी क्षेत्र में रहने वाले अब गंगा पर निगरानी कर रहे हैं। यमुना का गंगा पर दबाव बढ़ने से कछारी क्षेत्र में बाढ़ का पानी तेजी से फैलने लगा है। संगम क्षेत्र डूबने और मार्गों पर आवागमन बंद होने के बाद तीर्थ पुरोहितों ने परेड में डेरा जमाया है। गंगा-यमुना का जलस्तर लगातार तेज या धीमी गति से बढ़ रहा था। गंगा की सहायक नदी केन में रविवार को तीन लाख 36 हजार 688 क्यूसेक पानी छोड़े ज...