शाहजहांपुर, फरवरी 17 -- परंपरागत बड़े लाट साहब जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के लिए सोमवार को पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने क्षेत्राधिकारी नगर पंकज पंत के साथ निर्धारित जुलूस मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने प्रारंभिक बिंदु से समापन स्थल तक सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण की तैयारियों का जायजा लिया। संवेदनशील व अति संवेदनशील स्थानों, प्रमुख चौराहों और बाजार क्षेत्रों का विशेष रूप से निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। एसपी ने मार्ग की चौड़ाई, बैरिकेडिंग, वैकल्पिक मार्ग, पार्किंग व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं के आवागमन की व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी, यातायात डायवर्जन प्लान लागू करने तथा सीसीटीवी व ड्रोन से निगरानी सुनिश्चित करने के नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.