नई दिल्ली, जनवरी 8 -- नई दिल्ली, व. सं.। पश्चिमी दिल्ली जिला पुलिस की डीआईयू यूनिट ने टोडापुर में नामी कंपनियों के नाम से नकली कपड़े बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। यह कपड़े दिल्ली के कई बड़े बाजारों में ब्रांड के नामों से बेचे जा रहे थे। फैक्टरी के मास्टरमाइंड राजीव नागपाल को गिरफ्तार कर पुलिस ने तीन बड़े ब्रांड के नकली कपड़े बड़ी संख्या में बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है और अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फैक्टरी चलाने में आरोपी की मदद कौन-कौन कर रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.