मथुरा, जनवरी 25 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अक्षयपात्र में प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का स्वागत करते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ब्रज भूमि सनातन धर्मावलंबियों के लिए हमेशा से प्रेरणा रही है। भाजपा के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भगवान श्री कृष्ण की भूमि पर प्रथम आगमन पर उन्होंने यूपी की जनता जनार्दन और भाजपा के कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत किया। योगी ने कहा कि नितिन युवा ऊर्जा के प्रतीक हैं। पांच बार से बिहार विधानसभा में विधायक हैं। भाजपा के संगठन के विभिन्न पदों पर भी ईमानदारी से निर्वहन करने के बाद अब प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में भाजपा ने नितिन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है। योगी ने कहा कि यह धरती ब्रजभूमि हमारी प्राचीन काल से तीर्थ भूमि रह...