उरई, जनवरी 13 -- उरई। डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की गहन समीक्षा की। लक्ष्य के सापेक्ष कम राजस्व वसूली पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने आबकारी, स्टाम्प, परिवहन एवं व्यापार कर विभागों की अपेक्षाकृत कम प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया। विशेष रूप से स्टाम्प वसूली में ढिलाई पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि स्टाम्प वसूली में किसी भी प्रकार की लापरवाही वर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि संबंधित विभाग द्वारा जारी की गई आरसी की शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित की जाए तथा बड़े बकायेदारों की संपत्ति कुर्क कर कठोर कार्रवाई की जाए। व्यापार...