लातेहार, मार्च 4 -- बेतला,प्रतिनिधि। स्कूलों में बच्चों का दोहरा-तीहरा नामांकन कराए जाने का मामला हमेशा से सुर्खियों में रहा है। पर इन दिनों सरकार ने विद्यार्थियों का अपार आईडी बनाने का आदेश दिया है । इससे न सिर्फ बच्चों का विभिन्न स्कूलों में दोहरे-तीहरे दाखिले का खुलासा हो रहा है, बल्कि एक ही विद्यार्थी का कई आधार कार्ड बनवाने जैसे गंभीर मामले भी उजागर हो रहे हैं। यद्यपि कि इस तरह के मामलों की पुष्टि संबंधित स्कूलों के शिक्षक तो कर रहे हैं,पर किसी कारण से वैसे बच्चों और उनके अभिभावकों के नामों का खुलासा करने से फिलहाल परहेज कर रहे हैं। मालूम हो कि अधिकतर सरकारी कर्मचारी अपने बच्चों का नामांकन सरकारी स्कूलों में सिर्फ लाभ लेने के लिए कराते हैं।उन बच्चों का जमीनी हकीकत कुछ और ही देखने को मिलता है। वैसे बच्चे या तो अपना नाम बदलकर या फिर अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.