कन्नौज, फरवरी 15 -- बिशुनगढ़, संवाददाता। कस्बा और थाना क्षेत्र में इन दिनों जुए का धंधा तेजी से फैलता नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह से शाम तक अलग-अलग स्थानों पर ताश के पत्तों के नाम पर लाखों रुपये की हार-जीत हो रही है। कस्बे की गलियों से लेकर नदी किनारे तक जुआ खेलने वालों की भीड़ देखी जा सकती है। बताया जाता है कि जुआ खेलने के दौरान सुरक्षा और निगरानी के लिए भी अलग से लोग तैनात रहते हैं। हार-जीत के बाद इन्हें प्रतिदिन 500 से 1000 रुपये तक दिए जाते हैं। कई बार पैसों को लेकर विवाद भी हो जाते हैं और गाली-गलौज के साथ मारपीट की नौबत तक आ जाती है। इसके बावजूद जुए का यह कारोबार लगातार जारी है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि कुछ प्रभावशाली लोगों और नेताओं के संरक्षण के कारण जुआरियों के हौसले बुलंद हैं और कार्रवाई नहीं हो पा रही है। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.