नई दिल्ली, फरवरी 20 -- बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन लव स्टोरी फिल्मों में से एक रांझणा एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सोनम कपूर और धनुष की केमेस्ट्री देखने को मिली थी। दर्शकों ने इस फिल्म को खूब प्यार दिया था। ये फिल्म साल 2013 की हिट फिल्मों में से एक है। सोनम कपूर और धनुष की ये फिल्म इसी महीने सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होने जा रही है।कब रिलीज होगी धनुष की रांझणा? पीवीआर सिनेमाज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से इस बात की जानकारी फैंस को दी है। इस जानकारी के मुताबिक, फिल्म 28 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के दोबारा रिलीज होने की खबर से फैंस काफी ज्यादा खुश और उत्साहित हैं। रांझणा डायरेक्टर आनंद एल राय के सबसे बेहतरीन कामों में से एक है। क्या बोल रहे सोशल मीडिया यूजर्स? इस फिल्म के दोबारा रिलीज होन...