नई दिल्ली, फरवरी 7 -- वॉट्सऐप अपने यूजर्स के लिए एक के बाद एक नए-नए फीचर रोलआउट कर रहा है। अब कंपनी एक और नया फीचर लेकर हाजिर है। यह फीचर फोटो और वीडियो के लिए है। नया फीचर यूजर्स को फोटो और वीडियो को ड्राफ्ट में फटाफट सेव करने की सुविधा देता है। WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार यह फीचर iOS के लिए आया है। चैट्स और ग्रुप्स के लिए आए इस फीचर को WABetaInfo ने वॉट्सऐप बीटा फॉर iOS 26.5.10.73 में देखा है, जो टेस्टफ्लाइट ऐप पर मौजूद है।WABetaInfo ने शेयर किया स्क्रीनशॉट WABetaInfo ने इस फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। इसमें बीटा यूजर्स के लिए आए फोटो और वीडियो को ड्राफ्ट के तौर पर सेव करने वाले फीचर को देखा जा सकता है। फोटो और वीडियो को सेव करने वाला ऑप्शन अभी स्क्रीन में ऊपर की तरह ड्रॉइंग एडिटर में दिख रहा है। यह ऑप्शन उस बटन के बगल में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.