नई दिल्ली, जनवरी 20 -- एक उम्र के बाद प्यार में पड़ना बहुत स्वाभाविक है। प्यार जीवन को खूबसूरत बनाता है लेकिन ये बात भी सच है कि अगर उसमें समझ और सीमाएं ना हों तो वही प्यार गहरी चोट भी दे सकता है। ये समझने की जरूरत है कि रिश्ते सिर्फ भावनाओं से नहीं चलते, उन्हें समझ, सम्मान और आत्मसम्मान की जरूरत होती है। इसलिए ये बहुत जरूरी है कि हर मां को अपनी बढ़ती उम्र की बेटी को प्यार से जुड़ी कुछ सलाह जरूर देनी चाहिए, ताकि उनकी बेटी आत्मसम्मान, खुशी, सुरक्षा और मजबूती के साथ अपने जीवन में आगे बढ़ सके।प्यार में इंसानियत और आत्मसम्मान की सीमा हर मां को अपनी बेटी को ये सलाह देना चाहिए कि जब भी किसी से दिल जुड़े, तो यह याद रखना बहुत जरूरी है कि प्यार के साथ जिम्मेदारी भी आती है। चाहे भावनाएं कितनी भी गहरी क्यों ना हों, कभी किसी टूटते हुए परिवार का कारण ...