सीतामढ़ी, जनवरी 1 -- सीतामढ़ी। नव वर्ष को लेकर युवाओं की टोली नेपाल की हसीन वादियों को ही चुना और उसका लुफ्त उठाने के लिए दो-तीन दिन पहले से ही वहां पहुंचने लगे। नए साल के जश्न के लिए जिले के युवा नेपाल सहित विभिन्न पिकनिक स्थलों के लिए बुधवार को रवाना हो गए। इसमें भारत नेपाल सीमा से लगे नेपाल के गौर, मलंगवा और भिट्ठामोड़ में दर्जनों वाहनों की भीड़ नेपाली चेक पोस्ट के पास देखी गई है। क्योंकि इस बार बड़े उत्साह व तैयारियों के साथ नव वर्ष मनाया जा रहा है। ताकि वे दोस्तों व परिवारों के साथ यादगार पल बीता सके। नेपाल के मलंगवा निवासी श्याम कृष्ण परदेशी ने बताया कि नेपाल का अपना नया साल अप्रैल में मनाया जाता है। लेकिन अंतर्राष्ट्रीय नया साल के लिए यहां काफी हलचल रहती है। बैरगनिया निवासी रितेश रंजन ने बताया कि युवा नेपाल में पिकनिक मनाने के लिए ...