सहरसा, फरवरी 17 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। एम.एड. प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भरने की जो तिथि विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित की गई है। परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 10 दिन बढ़ाने की मांग छात्र छात्राओं ने की है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ता मुरारी कुमार मयंक सहित संगीता, नीतिन, साक्षी सहित दर्जनों छात्र छात्राओं ने कुलपति को पत्र देकर कहा कि सीटीई. सहरसा के अधिकांश छात्र-छात्राओं की उपस्थिति प्रतिशत आवश्यक मानक के अनुसार पूर्ण नहीं हो पाई है। उपस्थिति प्रतिशत पूर्ण न होने के कारण बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ निर्धारित तिथि के भीतर परीक्षा प्रपत्र भरने से वंचित रह जाएंगे। यदि उन्हें फॉर्म भरने का अवसर नहीं मिला तो उनका एक संपूर्ण सेमेस्टर व्यर्थ हो जाएगा, जिससे उनका शैक्षणिक एवं मानसिक नुकसान हो...