पूर्णिया, फरवरी 22 -- बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पीएम मोदी की सुनने भागलपुर जायेंगे: सदर विधायक पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय तथा सांसद संजय झा का विधायक विजय खेमका ने पूर्णिया आगमन पर स्वागत किया। 24 फरवरी 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भागलपुर आगमन पर विशाल किसान सम्मान जनसभा में पूर्णिया जिला के एनडीए कार्यकर्ताओं की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी पर पूर्णिया टाउन हॉल में प्रमुख कार्यकर्ताओं से मंत्री मंगल पांडेय तथा सांसद संजय झा ने चर्चा की। सदर विधायक ने कहा देश दुनिया के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सुनने पूर्णिया से लगभग 50 हजार एनडीए कार्यकर्तागण एवं किसान भाई भागलपुर जाएंगे। सिर्फ पूर्णिया विधानसभा के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के सभी पंचायत, नगर वार्ड से 10 हजार महिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.