संवाददाता, मई 6 -- कानपुर से हैरान कर देने वाली एक घटना सामने आई है। इसमें एक बड़ी बहन ने अपने प्रेमी और उसके दोस्‍त से दो छोटी नाबालिग बहनों का रेप करा दिया। वजह ये कि छोटी बहनें उसकी अय्याशी में खलल डाल रही थीं। छोटी बहनों ने अपनी बड़ी बहन की हकीकत दादी से बता दी। घरवालों को इसका पता चला तो वे दंग रह गए। सच्‍चाई खुलने के बाद शर्म और डर से आरोपी बड़ी बहन ने खुद को फांसी लगाकर जान दे दी। उसकी मौत के करीब 2 हफ्ते बाद यह मामला सामने आया। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना कानपुर के फजलगंज की है। 19 वर्षीय बड़ी बहन का एक लड़के से संबंध था। दोनों के बीच का रिश्‍ता मर्यादाओं को पार कर चुका था। उनके बीच शारीरिक संबंध कायम होने लगे थे। परिवारीजनों की गैर मौजूदगी में लड़क...