लखीसराय, फरवरी 12 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के नया बाजार स्थित ऐतिहासिक बड़ी दुर्गा मंदिर प्रांगण में श्रीसंयुक्त समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी महाशिवरात्रि एवं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को भव्य एवं धूमधाम से मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं तथा आयोजन से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के उपाध्यक्ष अनिल कुमार ने की। मंत्री मनोज कुमार की उपस्थिति में आगामी कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण किया गया। बैठक के दौरान मंदिर परिसर की साफ-सफाई, विद्युत सज्जा, श्रद्धालुओं के लिए पेयजल व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन पर विशेष जोर दिया गया। समिति के सदस्यों ने कहा कि महाशिवरात्रि के अवसर प...