कुशीनगर, जनवरी 28 -- कुशीनगर। बड़ी गंडक नदी का डिस्चार्ज बढ़ने से खड्डा क्षेत्र के भैंसहा स्थित पीपा पुल का आगे हिस्सा नीचे झुक गया है। इससे पीपा पुल के रास्ते खड्डा आने जाने वाले रेता क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। खड्डा रेता क्षेत्र के शिवपुर, नारायनपुर, मरिचहवा, हरिहरपुर तथा महराजगंज जिले के सोहगीबरवा, भोथहा, शिकारपुर गांवों में लगभग 25 हजार की आबादी निवास करती है। रेतावासियों के खड्डा आने जाने के लिए कोई सुगम रास्ता नहीं है। इससे रेतावासियों को नाव के जरिए खड्डा आना-जाना रहता है नहीं तो बिहार के रास्ते लगभग 43 किमी की अधिक दूरी तय कर खड्डा तहसील मुख्यालय आते जाते हैं। रेतावासियों के इस दुश्वारियों को देखते हुए भैंसहा घाट स्थित नारायणी नदी पर पीपा पुल लगाया गया, जिससे रेता वासी पीपा पुल के रास्ते कम दूरी तय कर खड्डा आ जा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.