बगहा, दिसम्बर 3 -- नगर के बड़ा रमना मैदान में राजा के दौर में गोल्फ खेला जाता था। यहां घास भी बाहर से मंगाकर लगाया गया था। आज यहां की स्थिति बेहद दैनीय है। बड़ा रमना का मैदान सिकुड़ते जा रहा है। स्थानीय नागरिक अनिल जायसवाल कहते हैं कि उनकी दादी बताती थी कि जब वे छोटी थी तो यहां पर घोड़े से आकर खिलाड़ी गोल्फ खेलते थे। आज यह मैदान पैदल चलने लायक भी नहीं है। जिसके चलते मॉर्निंग वाक करने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। उन्हाेंने कहा कि सरकार व स्थानीय प्रशासन को इस ऐतिहासिक बड़ा रमना के मैदान पर ध्यान देकर इसकी स्थिति को सुधारनी चाहिए। कुंज बिहारी प्रसाद ने कहा कि जिले की आबादी बढ़ती जा रही हैं। वहीं खेल मैदान सिकुड़ते जा रहे हैं। बड़ा रमना का मैदान भी धीरे-धीरे छोटा होता जा रहा है। पहले महाराजा स्टेडियम का निर्माण एक कोने में हुआ। उसके बाद ...