लखनऊ, मार्च 29 -- लखनऊ। गुरू गोविंद सिंह वार्ड के बड़ा बरहा मोहल्ले में रविवार को नगर निगम की टीम ने बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया। मोहल्ले की मुख्य सड़क पर महीनों से बने कूड़ा डंपिंग केंद्र को हटा कर कूड़ा साफ करवा दिया। साथ लगी दीवार पर कूड़ा फेंके जाने पर 2000 हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा, की चेतावनी भी लिख दी। पूरे मोहल्ले में नगर निगम की टीम ने घर-घर जाकर लोगों को सड़कों और गलियों पर कूड़ा न फेंकने के लिए जागरुक किया। आपके अपने हिन्दुस्तान ने 21 मार्च के अंक में बोल लखनऊ में ' बड़ा बरहा में तालाबों को ही बना दिया गया कूड़ा डंपिंग ग्राउंड' शीर्षक से खबर का प्रकाशन किया था। मोहल्ले की मुख्य सड़क पर बने कूड़ा डंपिंग स्टेशन के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया था। खबर प्रकाशन के बाद हरकत में आई नगर निगम की जोन-5 की टीम ने पूरे मोहल्ले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.